लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में 14 जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदला गया है, जिससे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कानपुर नगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। तबादले के बाद संबंधित जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कामकाज में बदलाव की उम्मीद है।यूपी शासन के इस बड़े फेरबदल से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।







