कुशवाहा भवन में धूमधाम से मनाया गया लव-कुश जयंती महोत्सव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सासाराम (रोहतास)

कुशवाहा भवन में लव-कुश जयंती महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान सिंह कुशवाहा, योजना विकास मंत्री, बिहार सरकार तथा दीपक प्रकाश, पंचायती राज मंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लव-कुश के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज में शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन रविन्द्र कुशवाहा ने किया।

उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं लोगों का स्वागत किया। लव-कुश जयंती महोत्सव को सफल बनाने में राजेश कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने तक उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह और श्रद्धा के साथ लव-कुश जयंती मनाई तथा समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई