चन्दौली डीडीयू नगर
फल सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे तीन सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आंदोलन में पहुंचकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संगठन अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर जी को अपना समर्थन पत्र दिया,कांग्रेस जनों ने इस बात से आश्वस्त किया कि कांग्रेसजन इस संघर्ष की लड़ाई में अंतिम दम तक साथ खड़े रहेंगे
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सब्जी एवं फल व्यवसाईयों के हड़ताल के बाद मुगलसराय शहर व आसपास के क्षेत्र में एक तरफ लोगों को सब्जी मुहैया न हो पाने से काफी दिक्कत हो रही है, वही अपने हक और हुकुक की लड़ाई लड़ रहे धरने पर बैठे फल सब्जी व्यवसायी की दुकान बंद होने से उनके घरों में चूल्हे बंद होने की नौबत आ चुकी है भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है व्यापारियों मजदूर गरीबों को दबाने व शोषण करने का कार्य कर रही है
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि शासन व प्रशासन द्वारा लंबे समय से चल रहे सब्जी मंडी की मांग को अनसुनी किया जा रहा है वही उनको दुकान लगाने में भी पुलिस द्वारा प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है प्रशासन द्वारा उनके कच्चे माल को भी नो एंट्री के तहत रोका जा रहा है जिससे सब्जियां खराब हो रही है वहीं सब्जी व्यवसाईयों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग व उनके जनप्रतिनिधि हठधर्मी बने सब्जी व्यवसाईयो की आवाज को अनदेखी कर रहे हैं, सब्जी व्यवसाईयों के दुकान बंद होने की स्थिति में उनके घरों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, अगर शासन व प्रशासन द्वारा सब्जी व्यवसाईयों की मांगे अविलंब नहीं मांगी गई तो जल्द ही नगर व आसपास के क्षेत्र की जनता आंदोलन में पूरी ताकत से आंदोलन में शामिल होने की तैयारी में है
कार्यक्रम में दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ साबिर राईन दिलीप पाल हमीरशाह जयसवाल कन्हैया मोदनवालतारीक अब्बास नवीन पांडे संजय पांडे अजय माली संतोष चौबे आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे







