कैंट साइबर टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को 06 घण्टे के अन्दर बरामकर परिजनो के सुपुर्द किया गया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा गुमशुदा व्यक्तियो को बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन , अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी के पर्यवेक्षण मे गुमशुदा व्यक्ति सैना यादव पुत्र स्व0 दुर्गा प्रसाद यादव निवासी ग्राम फिंरगी बीघा थाना शेखपुरा बिहार जो कि लखनऊ से अपने मूल निवास बिहार जा रहे थे

कि रास्ते मे कैण्ट वाराणसी रेलवे स्टेशन पर आकर गुम हो गये थे। गुमशुदा उपरोक्त के भाई मनोज कुमार ने सूचना दी की मेरे भाई को रेलवे स्टेशन कैंट पर किसी ने गुमराह करके ट्रेन से उतार लिया है उनको गया आकर उतरना था । उक्त सूचना पर साईबर टीम थाना कैंट द्वारा 6 घण्टे के अन्दर सकुशल रेलवे ट्रैक से गुमशुदा का मोबाईल फोन बरामद किया गया तत्पश्चात गुमशुदा व्यक्ति सैना यादव को भी सीसीटीवी आदि स्रोतो से तलाश कर सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । गुमशुदा के सकुशल बरामद होने पर परिजनो के चेहरे पर मुस्कान आयी व पुलिस टीम का आभार प्रकट किया

बरामद करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 सत्यम चौरिसया (साईबर सेल प्रभारी ) थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ।
3. का0 विकाश थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी।
4. का0 आकाश थाना कैंट कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई