अधूरे NH-233 पर टोल वसूली के विरोध में माननीय मंत्री अनिल राजभर को सौंपा ज्ञापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित किसान धरना-प्रदर्शन को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री अनिल राजभर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने अधूरे राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर की जा रही टोल टैक्स वसूली को रोकने की मांग रखी।

संगठन का कहना है कि जब राजमार्ग का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, तो अधूरे मार्ग पर टोल वसूली से किसानों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

पूर्वांचल किसान संगठन ने मंत्री जी से मांग की कि अधूरे NH-233 पर टोल वसूली की रोकथाम तथा सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई