मीरजापुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने गूगल मीट के माध्यम से परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की बैठक में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी,

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा भूमि विवादों को राजस्व विभाग के सहयोग से समाधान दिवस में निस्तारित कराने के निर्देश दिये रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग तथा चोरी, लूट आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया गो-तस्करी, मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्रों की तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई एवं अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती के निर्देश दिए गये

गो-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को नियमानुसार जब्त कराने को भी कहा गया। महिला अपराध एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में समयबद्ध विवेचना पूरी कर प्रभावी पैरवी के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाने के निर्देश दिये गये गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर विशेष सतर्कता गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विसर्जन स्थलों, जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई

आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करने, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन कराने तथा विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी डीआईजी ने ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए

भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका खंडन करने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी विभिन्न गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गये,

 

 रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई