सकलडीहा,
लम्बे अरसे के बाद सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क मरम्मत के दौरान वाहनों की लम्बी कतार लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जाम को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। तब जाकर राहगीर और वाहन स्वामियों को राहत मिली।
सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर मार्ग पूरी तरह से जर्जर होगया है। आये दिन गड्डे में वाहन पलटने से राहगीर घायल हो रहे थे। जिसे लेकर बीते दिनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत की मांग उठाया था। जिस क्रम में कार्यदायी संस्था की ओर से सुबह से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
सकलडीहा चहनिया मार्ग से लेकर सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर वाहनों की कतार होने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जाम की समस्या से निजात दिलाने में जुट गई। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस जाम को लेकर पीकेट पर तैनात रही।
इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर मार्ग जर्जर होने के कारण दुर्घटना होती थी। जिसे लेकर कार्यदायी संस्था केा अवगत कराया गया था।
मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण जाम की समस्या से निजात दिलाने में पुलिस जुटी रही।







