गड़ाई नदी का उल्टा पानी बना मुसीबत, बड़ैला ताल में बाढ़ से सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमालपुर, मीरजापुर

बहुआर के पास बेलहर रजवाहा के टेल पर गड़ई नदी में लगे ह्यूम पाइप से नदी का बाढ़ का पानी उल्टा बहकर झिलवा नाला के रास्ते बड़ौला ताल में पहुंच गया। तस्वीर में दिख रहा है कि नहर में पानी का तेज बहाव है और ग्रामीण किनारे खड़े होकर स्थिति देख रहे हैं, वहीं कुछ युवक जाल लेकर मछली पकड़ने में जुटे हैं।

किसानों का आरोप है कि इस वर्ष बड़ौला ताल के जलागम क्षेत्र में कम बारिश होने के बावजूद भी ताल में बाढ़ आ गई। इसका मुख्य कारण गड़ई नदी का पानी रजवाहा के पाइप के जरिए ताल में जाना है। ताल से पानी निकासी का रास्ता पहले से ही संकरा है, इसलिए अधिक पानी आने पर हर साल बाढ़ आती है और फसल को नुकसान होता है।

इस बार कम बारिश में भी सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। अन्न दाता मंच के संयोजक और ग्रामीणों ने मांग की है कि बेलहर रजवाहा के टेल पर गड़ई नदी में लगे पाइप पर रेगुलेटर गेट का निर्माण कराया जाए, ताकि पानी के आवागमन को नियंत्रित किया जा सके और भविष्य में इस तरह की बाढ़ से किसानों की फसल को बचाया जा सके।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई