वाराणसी, 17 सितंबर 2026
पी.एम. श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में शाम 7:00 बजे “सेवा दिवस – आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से सुमन सिंह, निवेदिता सिंह, कोमल चौरसिया, दीपिका कश्यप और प्रतीक्षा चौरसिया सहित विद्यालय के सभी गैर-शैक्षणिक (नॉन-टीचिंग) स्टाफ के सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर सेवा भाव की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया और “आशीर्वाद का दीया” जलाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
आयोजन कर्ता
सुमन सिंह (स.अध्यापिका)
8795130252







