संदीप कुमार बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया, चंदौली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का संदीप कुमार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें विधानसभा चकिया का प्रभारी भी नामित किया गया

पार्टी नेतृत्व द्वारा संदीप कुमार को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, PDA को एकजुट करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा के साथ दी गई है। चकिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संदीप कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महेंद्र राव ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संदीप कुमार संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा के साथ योगदान करेंगे।

वहीं, संदीप कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की बात कही।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई