आकाशीय बिजली गिरने से भैंस और गाय की दर्दनाक मौत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

जिले में बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव के बीच आकाशीय बिजली गिरने से चकिया क्षेत्र के गायघाट निवासी दिनेश कुमार पुत्र राजाराम यादव की एक भैंस और रमेश यादव पुत्र राजाराम यादव की एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालक परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में दोनों पशुओं की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों भाइयों की पास में बढ़े दोनों पशु मौके पर ही गिर पड़े। जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर कुछ समझ पाते, तब तक दोनों पशुओं की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पशुपालक के लिए मवेशी महज पशु नहीं बल्कि परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन होते हैं। ऐसे में एक साथ भैंस और गाय की मौत होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग की टीम मौके पर भेजकर घटना की जांच कराई जाए और पशुओं की मौत का नियमानुसार आकलन कराते हुए पीड़ित पशुपालक को सरकार की ओर से उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा में पशुओं की मौत से प्रभावित परिवारों को समय से सहायता मिलना जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई