वाराणसी पुलिस की बहादुरी: अस्सी घाट पर डूबते युवक की बचाई जान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने एक बार फिर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। बाढ़ राहत ड्यूटी में तैनात जवानों ने अस्सी घाट पर गंगा में डूब रहे 33 वर्षीय युवक को सकुशल बचा लिया।

जानकारी के अनुसार गुल्मनायक संजीव सिंह के निर्देशन में 17 सितंबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक प्लाटून की ड्यूटी जानकी/अस्सी घाट पर लगाई गई थी। सुबह करीब 6 बजे लोलार्क कुंड में स्नान के बाद अस्सी घाट पर आया एक युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए तत्काल नदी में छलांग लगाई और युवक को बाहर निकाला।

रेस्क्यू करने वाली टीम में शामिल रहे

1. मुख्य आरक्षी 920570225 हरेन्द्र कुमार यादव
2. आरक्षी 210664229 हरिशंकर मौर्य
3. आरक्षी 220640130 शनि देवल गुप्ता

बचाए गए युवक की पहचान सूरज पाल (33), पुत्र महादेव, निवासी नरेंदी, जुग्गौर, चिनहट, लखनऊ के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चौकी प्रभारी अस्सी घाट के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने जमकर सराहना की है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।