थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा चार पहिया गाड़ी से हूटर बजाने वाले 03 युवकों को गिरफ्तार कर निवारक कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

1. गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य का विवरण:
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अभियान आपरेशन चक्रव्यूह के अन्तर्गत चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2026 को भुवालपुर में कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा अपनी मारुति डिजायर वाहन पर हूटर लगाकर बजाते हुए

जाने पर उक्त युवकों को गिरफ्तार कर निवारक कार्यवाही करते हुए चार पहिया गाड़ी को सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

2. घटना का विवरण:
दिनांक 16.09.2026 को भुवालपुर थाना रोहनिया क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा चार पहिया वाहन पर हूटर लगाकर बजाते हुए जाने की सूचना पर थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर उक्त युवकों को गिरफ्तार कर निवारक कार्यवाही की गई तथा चार पहिया वाहन को सीज किया गया।

3. गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व उम्र:

1. अभिषेक राय पुत्र चन्द्रभूषण राय निवासी खजुरा थाना सैदपुर जिला गाजीपुर, *उम्र करीब 32 वर्ष।
2. अमित सिंह पुत्र स्व0 प्रेम शंकर सिंह निवासी कुशहा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 33 वर्ष।
3. अम्बुज सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र शंकर सिंह निवासी सी 33/147 एन-3 चन्दुआ छित्तुपुर थाना सिगरा कमि0 वाराणसी, उम्र करीब 33 वर्ष।

4. गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:
भुवालपुर, थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी, दिनांक 16.09.2026।

6. बरामदगी/सीज वाहन का विवरण:
मारुति डिजायर चार पहिया वाहन सीज किया गया।

8. गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण:

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत, चौकी प्रभारी अखरी, थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी।
3. का0 अजय प्रताप सिंह, थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी।
4. का0 विशाल पासवान, थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी।
5. का0 दुर्गा यादव, थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।