पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा लोलार्क षष्ठी पर्व के दृष्टिगत लोलार्क कुंड का किया गया निरीक्षण; सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा लोलार्क षष्ठी पर्व के दृष्टिगत लोलार्क कुंड एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन हेतु प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

 पर्व के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती तथा आवश्यकतानुसार सहायता केन्द्र स्थापित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 लोलार्क कुंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों के सुव्यवस्थित पार्किंग हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

 पुलिस आयुक्त द्वारा कुंड परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 लोलार्क षष्ठी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

दिनांक 16.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आगामी लोलार्क षष्ठी पर्व के दृष्टिगत लोलार्क कुंड एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं दंपतियों की सुरक्षित आवाजाही, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस प्रबंध के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार सहायता केन्द्र स्थापित करने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कुंड परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई