दिनांक 16.09.2026 को पेट्रोलिंग के दौरान तेलिया नाला घाट के सामने गंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना/दृश्य पुलिस पेट्रोलिंग टीम के संज्ञान में आया । पेट्रोलिंग टीम में नियुक्त उपनिरीक्षक राम प्रकाश वर्मा एवं आरक्षी अवनीश कुमार गुप्ता द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए
प्राइवेट गोताखोर राजू एवं स्थानीय नाविक की सहायता से डूब रहे व्यक्ति को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया ।व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के उपरांत आवश्यक विधिक/अन्य कार्रवाई की गयी।







