पंचवटी मंदिर बड़ौत के सभागार में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

पंचवटी मंदिर समिति बड़ौत के तत्वावधान में पंचवटी मंदिर के सभागार में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पंचवटी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ौत नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन पंचवटी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के उपरांत कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद कथा व्यास दीपक जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया। आयोजक पंचवटी मंदिर समिति बड़ौत की ओर से सुनील मित्तल ने बताया कि पंडित श्री रामलखन त्रिपाठी जी की प्रेरणा से इस धार्मिक आयोजन को किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 14 सितंबर से 21 सितंबर तक किया जाएगा। कथा व्यास दीपक जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मोहित गुप्ता, संयोजक नितिन मित्तल, सचिव मनोज सिंघल, कार्यकारिणी अध्यक्ष संदीप गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से सेवा प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर नीरज जैन कश्मीरी स्वीटस बड़ौत, राजीव कुमार गुप्ता रैलीसन फूटवीयर, सुनील मित्तल पैट्रोल पम्प वाले, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, एड़वोकेट आकाश बंसल, हंसराज गुप्ता, डाक्टर दीपक गौतम, डाक्टर योगेश जिंदल सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।