सुंदरपुर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने ₹34.06 लाख की लागत से दो सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति देते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुंदरपुर क्षेत्र में विधायक निधि योजना 2026-27 के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। दोनों कार्यों की कुल लागत ₹ 34.06 लाख है।

पहले कार्य के अंतर्गत सुंदरपुर के महामना नगर कॉलोनी में अशोक सिंह के प्लॉट नंबर-6 से राघव शरण सिंह के आवास होते हुए संजय कुमार तिवारी के आवास तक 230 मीटर लंबाई में पिच सड़क निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य की लागत ₹ 24.99 लाख है।

वहीं दूसरे कार्य के अंतर्गत सुंदरपुर वार्ड के ही प्रज्ञा नगर कॉलोनी में कनिष्क नाथ तिवारी के आवास से ध्रुव सिंह के आवास तक 75.50 मीटर सड़क निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर ₹9.07 लाख की लागत आएगी।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और सड़क, सीवर, बिजली सहित विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर विधायक लगातार जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

₹34.06 लाख के इन दोनों कार्यों से सुंदरपुर क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या से राहत मिलेगी।

शिलान्यास के कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमित राय, कैण्ट संयोजक अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार, अभिनेश सिंह, अभिनव पांडेय, अरविंद पटेल, अरुण सिंह, अमरनाथ पटेल, अनिल सिंह, बृजबल्लभ तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।