70th मंडलीय वूशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रदेशीय टीम के लिए हुआ चयन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अदलहाट, मिर्जापुर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को सतरहवीं मंडलीय वूशू प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज, अदलहाट, मिर्जापुर के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि शेखर भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों के ग्लव्स आपस में लड़ाकर किया।

प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल से मिर्जापुर जनपद की टीम ने प्रतिभाग किया। टीम में आदर्श इंटर कॉलेज, अदलहाट तथा राजकीय हाई स्कूल, भुइली खास के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ियों की सूची

अंडर-17 बालक वर्ग:
मनीष, अनमोल एवं आशीष कुमार एवं उमंग

अंडर-17 बालिका वर्ग:
स्नेहा, मनोरमा एवं रोशनी

अंडर-19 बालक वर्ग:
आकाश, बादल, प्रशांत, अभय, विनय कुमार यादव, सागर

अंडर-19 बालिका वर्ग:
श्वेता, श्रेया एवं प्रीती

इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा चयनित खिलाड़ियों को आगे के स्तर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका सौरभ केशरी (खेल अध्यापक राजकीय हाईस्कूल भुईली)ने निभाई। वहीं मंच का सफल संचालन आदर्श इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक राहुल सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी एवं खेल संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं बेहतर व्यक्तित्व का विकास होता है।

उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा विद्यालय एवं जनपद का नाम मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।