बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी का हुआ स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, हाईकोर्ट प्रयागराज गौतम चौधरी का जिलाधिकारी बलिया, जिला जज बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसके पश्चात अतिथियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय बलिया, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा, समस्त ग्राम न्यायालयों, कलेक्ट्रेट स्थित सभी न्यायालयों तथा जनपद की समस्त तहसीलों में किया गया।

12 सितंबर 2026, द्वितीय शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, चालान से संबंधित मामले, राजस्व वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, श्रम विवाद, बिजली बिल, आर्बिट्रेशन से संबंधित वाद सहित अन्य मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सरल निस्तारण कराकर इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

रिपोर्ट – विजय कुमार सोनी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।