मुगलसराय कोतवाली पुलिस की नई पहल, मुकदमे से पहले संवाद और समाधान पर जोर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

मुगलसराय कोतवाली पुलिस की कार्यशैली में अब अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों के समाधान पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। कोतवाल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों की बात गंभीरता से सुनते हुए, जहां आवश्यक हो वहां कानूनी कार्रवाई कर रही है, वहीं आपसी सहमति से सुलझाए जा सकने वाले विवादों में संवाद का रास्ता अपनाया जा रहा है।

पुलिस की ओर से विशेष रूप से पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच विवाद, दहेज संबंधी मामले, तलाक की स्थिति तथा परिवार से जुड़े आपसी मतभेदों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समस्या की जड़ समझने और सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छोटे विवादों को अनावश्यक रूप से बढ़ने से रोकना और परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में सकारात्मक पहल करना है।

हालांकि, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई से कोई समझौता नहीं होगा। अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का रुख सख्त रहेगा।

मुगलसराय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की स्थिति नियंत्रित करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी पुलिस की सक्रियता नजर आ रही है।

पुलिस की यह कार्यशैली “अपराध पर सख्ती, विवादों में संवाद और जनता की शिकायतों का समाधान” के संदेश को मजबूत करती दिखाई दे रही है। इससे फरियादियों को त्वरित सुनवाई के साथ-साथ आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का अवसर भी मिल रहा है।

 

रिपोर्ट ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।