बड़े धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठीहार उत्सव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बारा ( ग़ाज़ीपुर)

गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठीहार उत्सव बड़े धूमधाम से बारा पूरब तरफ श्री ठाकुर जी के मंदिर परिसर में आयोजित किया गयाजिसमें गायक संतोष तिवारी वाराणसी व्यास बिहारी लाल मस्ताना बचायी पांडेय, पिंटू श्रीवास्तव, गीतकार मनोज वर्मा वजीर मियां ने अपनी प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम में श्री कांत पांडेय जज साहब, मुन्ना पांडेय, पवन पांडेय, आदि इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

जन्माष्टमी के इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशी की कामना की।

इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में खास उत्साह दिखा। छठीहार की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं याद कीं।

इस मौके पर बाल गोपालों के लिए खास तौर पर प्रसाद का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में शामिल बाल गोपालों ने श्रद्धा से प्रसाद खाया। प्रसाद बांटते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी। ग्रामीणों ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व गांव में हर साल उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आपसी भाईचारे और मेलजोल का संदेश दिया।

देर शाम तक चले कार्यक्रम में द्धालु मौजूद रहे। पूरे गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्सव का माहौल दिखा। कार्यक्रम के आखिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण से सभी के जीवन में सुख समृद्धि शांति की दुवा की।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।