वाराणसी
अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा, पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में हरितालिका तीज के पावन अवसर पर हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन एक वाराणसी के एक सभागार में उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति, नारी सम्मान एवं नारी स्वाभिमान को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रंभा सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड अध्यक्ष रीना सिंह उपस्थित रहीं। वहीं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. अंशु सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन वंदना रघुवंशी, यूपी अध्यक्ष सविता सिंह, महानगर अध्यक्ष नीतू सिंह, महानगर उपाध्यक्ष उमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊषा सिंह, जिला सचिव सुषमा सिंह तथा प्रदेश संरक्षक डॉ. अपर्णा सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
महोत्सव में हरितालिका तीज की पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक प्रतिभाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कजरी गायन, नृत्य, रैंप वॉक और तीज क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों एवं श्रृंगार के साथ अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रंभा सिंह ने कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को निरंतर बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विजेता प्रतिभागी:
कजरी गायन – श्वेता ,पूजा ,उमा मंजू
नृत्य – श्रचा सिंह अन्नया सिंह दिप्ती , सुधा सिंह
रैंप वॉक –अंजली सिंह ,भावना सिंह
आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी महिलाओं की प्रतिभा और संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। समारोह का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।







