पुलिस टीम द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने व पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली घटना-

दिनांक 14.08.2026 को शिकायतकर्ता दिल मोहम्मद पुत्र स्व. युसुफ (निवासी सिकन्दरपुर, थाना चकिया, चन्दौली) द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 13.08.2026 को समय करीब 14:00 बजे उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकिया पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की गई। विवेचना एवं साक्ष्यों के संकलन के क्रम में प्रकरण में धारा 64(1) BNS एवं ¾ पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 212/2026 धारा 137(2)/64(1) BNS व ¾ पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र कालीचरन को दिनांक 10.09.2026 को समय करीब 10:10 बजे सिकन्दरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।