घोड़सारी गांव के भवानी मंदिर प्रांगण में बाढ़ की बर्बादी से बचाव के संबंध में किसान गोष्ठी का आयोजन किया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली शहाबगंज

किसान विकास मंच के कार्यकर्ता उमाशंकर दूबे ने बताया कि घोड़सारी माइनर माइनर को सिंचाई विभाग ने लावारिस हालत में छोड़ दिया है। सिंचाई विभाग ने आज तक कभी भी माइनर की सफाई कराया ही नहीं। किसानों के बहुत कहने पर दो बार सिंचाई विभाग के लोग निरीक्षण करने आए मगर किया कुछ भी नहीं

कन्हैया सिंह ने दर्द बयां किया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में बाढ़ के कारण इतना नुकसान उठाना पड़ा कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। सिंचाई विभाग अगर माइनर की सफाई नहीं करायेगा तो इस वर्ष सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

अखिलेश तिवारी और राजेंद्र दूबे ने कहा कि बाढ़ की समस्या का निवारण नहीं किया जायेगा तो हम लोग आमरण अनशन और आत्मदाह करेंगे।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि धन नहीं है इसलिए हम कैसे सफाई करें। सिंचाई विभाग नवम्बर दिसम्बर में सफाई का आश्वासन दे रहा है यह ठीक नहीं है।

पिछले वर्ष अक्टूबर की बाढ़ ने फसल बर्बाद कर दिया। इसलिए सफाई को टालना घोड़सारी के धान को बर्बाद करना है। जिलाधिकारी से बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए सिंचाई विभाग धन ले सकता है।इसके इतर भी अन्य माध्यमों से धन लिया जा सकता है।

संगठन मंत्री ने इस समस्या निवारण के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय क्षत्रबली सिंह से भी सहायता की मांग किया। क्षत्रबली सिंह ने कहा कि हम किसानों की बाढ़ समस्या निवारण में किसानों के साथ हैं।

कार्यकर्ताओं ने सामाजिक निर्णय लिया कि इस समस्या का सिंचाई विभाग जल्द से जल्द समाधान करे अन्यथा विवश होकर हम भूख हड़ताल और आत्मदाह भी करेंगे। हमारी जीविका नहीं तो हम नहीं।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित थे अखिलेश तिवारी, प्रेम शंकर दुबे, अवधेश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र दूबे, कन्हैया सिंह,राम ललित तिवारी, प्रियांशु दुबे, सालिग्राम दूबे, सुदामा गुप्ता, सुदर्शन राम,दुखंती राम, परमेश्वर दूबे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र तिवारी ने किया और संचालन राम अवध सिंह ने किया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई