ग्लोबल होटल में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज

गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित ग्लोबल होटल में भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी का उत्सव श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में इस्कान मंदिर से आए भक्तों ने राधा-कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरा वातावरण “हरे कृष्ण, हरे राम” के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कालीन निर्यातक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने इस्कान से आए भक्तों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत के साथ किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की सजाई गई आकर्षक एवं भव्य झांकी का दर्शन करने के लिए नगर एवं आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व पालिका परिषद अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा,आर सी त्रिपाठी, अश्विनी अग्रवाल, वीरेंद्र पाण्डेय, विजय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,व्यापारी एवं अन्य संभ्रात जन उपस्थित रहे। इस्कॉन की तरफ से श्याम प्रसाद दास,अनिकेत, प्रभु नैतिक, कृष्णा, नागेश अग्रहरी, रामू अग्रहरी,सेल्वी और पल्लवी अग्रहरी रही। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था और भक्तिमय वातावरण की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई