बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर विवाद बढ़ गया है। 11 सितंबर को बुलंदशहर पहुंचने वाले अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन मैदान में उतरने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने इसके पीछे सुरक्षा और तकनीकी कारण बताए हैं।
अखिलेश यादव ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलीपैड पर दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, इसके बावजूद शासन के निर्देश पर सीमेंट, गारा और पेवर ब्लॉक्स दिखाकर कार्यक्रम रोकने का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष तकनीकी विशेषज्ञों से स्थल की जांच कराने की मांग की।







