थाना फूलपुर पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों एवं एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.09.2026 को माननीय न्यायालय

एसीजेएम-04, जनपद वाराणसी द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू, मु0नं0 8281/23, सरकार बनाम यशवन्त सिंह, राजकमल व संतोष, धारा 147, 323, 504, 506, 325 भादवि, थाना फूलपुर से संबंधित 03 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को उनके-अपने घरों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों को थाना स्थानीय लाकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
1. यशवन्त सिंह पुत्र बच्चेलाल उर्फ बच्चन, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम असवारी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. राजकमल पुत्र ओमप्रकाश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम असवारी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. संतोष पुत्र राम प्रसाद, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम असवारी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठीराव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. का0 रुपचन्द्र सरोज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 अरविन्द सिंह, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई