अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला: बोले – सहारनपुर में 12 घंटे में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी? AI से फर्जी वीडियो बनाएंगे तो जवाब इधर से भी मिलेगा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, “जब देश में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट मौजूद हैं और वहां से न्याय मिल सकता था, तो ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि 12 घंटे के भीतर मस्जिद गिरा दी गई? इतनी भी क्या जल्दी थी?”

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज को पूरी तरह सांप्रदायिक करना चाहते हैं। वे भाषणों में तो कम्युनल थे ही, अब अपने एक्शन में भी कम्युनल हो चुके हैं। सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘पॉलिटिकल मेकअप’ पर जनता का पैसा पानी की तरह बहा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें:

1. ग्रीन कॉरिडोर का मतलब भी नहीं पता –

अखिलेश ने कहा, “ग्रीन कॉरिडोर का असली मतलब होता है कि गंभीर मरीजों के बॉडी ऑर्गन्स को कम से कम समय में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाया जा सके। लेकिन ये सरकार सिर्फ सड़क के किनारे पेड़ लगा देने को ही ग्रीन कॉरिडोर समझ बैठती है। हमारी पूरी प्लानिंग और डिजाइन ही गलत दिशा में जा रही है।”

2. राम गमन पथ 118 जगहों पर धंसा, पत्रकार को ढूंढ रही पुलिस –

“राम गमन पथ 118 जगहों पर धंस चुका है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। इस भ्रष्टाचार की खबर दिखाने वाले पत्रकारों को पुलिस ढूंढ रही है। एक तरफ शहरों को स्पेन और क्योटो बनाने का दावा, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री खुद ही इंजीनियर बन जाते हैं। जमीन पर 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट धुआं-धुआं हो जाता है।”

3. ‘AI वीडियो वहां से बनेगा तो इधर से भी जवाब मिलेगा’ –

चुनावों में AI के इस्तेमाल पर अखिलेश ने चेतावनी दी, “जो समाज में अच्छाई फैलाए, वही असली AI है। इसका इस्तेमाल सिर्फ अच्छे कामों के लिए होना चाहिए। जो लोग विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए AI से फर्जी वीडियो बनाएंगे, उन्हें याद रखना चाहिए कि वीडियो यहां से भी तैयार किया जा सकता है।”

4. 12 घंटे में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी?

“हम इस सांप्रदायिक रास्ते को हमेशा के लिए खत्म करेंगे।”

5. गरीबों को इलाज नहीं, नेताओं के घर पहुंच रही पुलिस –

प्रदेश में गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा, गलत इलाज से जानें जा रही हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। पूरा सरकारी तंत्र केवल ब्रांडिंग के लिए 10 हजार करोड़ रुपए फूंक रहा है। अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस हमारे पार्टी नेताओं के घरों पर दबिश दे रही है। वाराणसी में पकड़े गए नशीली दवाओं (कोडीन) के अवैध कारोबार में सत्ता पक्ष के लोग शामिल हैं।

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई