भाजयुमो 17 सितंबर से काशी से गुजरात के वडनगर तक करीब 2000 किमी की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकालेगा।
20 दिन की यात्रा 10 राज्यों से होकर गुजरेगी और 7 अक्टूबर को वडनगर में समाप्त होगी।
यात्रा के दौरान नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे और पौधरोपण, स्वच्छता व टीबी मुक्त भारत जैसे अभियानों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।







