मेरठ में 13 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे उसका शव स्कूल के बाथरूम में मिला। छुट्टी होने के बाद वह टॉयलेट गया था। लेकिन बाहर नहीं आया।
उधर, स्कूल के बाहर ई-रिक्शा ड्राइवर बच्चे का इंतजार कर रहा था। जब सभी छात्र आ गए और वह नहीं आया तो ड्राइवर खोजते हुए स्कूल के अंदर पहुंचा। स्कूल स्टाफ के साथ तलाश शुरू की गई। जब बच्चा क्लास में नहीं मिला तो सभी बाथरूम की तरफ गए। वहां छात्र पड़ा मिला।
स्कूल स्टाफ ने परिवार के लोगों को सूचना दी। मां-बाप नजदीक के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्र सातवीं में पढ़ता था। मां-बाप का कहना है कि बच्चे को पहले से दिल की कोई बीमारी नहीं थी। पूरा मामला मवाना थाना क्षेत्र के बसंत वैली पब्लिक स्कूल का है।










Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486