अहंकार व्यक्ति के नाश व पतन का कारण-कथावाचक संत दास जी महाराज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कमालपुर

श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व पूर्व जिपंस व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने संयुक्त रूप से आरती कर श्रीमद्भागवत कथा का शुरुआत कराया।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।कथा सुनकर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

उन्होंने कहा कि प्रभु की शक्ति अपरंपार है।व्यक्ति का अहंकार उसके नाश व पतन का कारण होता है। प्रभु के शरण में जाने से व्यक्ति का बेड़ा पार हो जाता है।कंस से नारद मुनि कहते है कि यशोदा की पुत्री नहीं है।वासुदेव का आठवां पुत्र नंद के घर हैं।जिसका नाम कृष्ण कन्हैया है।कंस अक्रूर को कृष्ण को बुलाने के लिए नंद के पास भेजते है।कंस चाहते है कि कृष्ण व बलराम को मथुरा बुलाकर उनको मारने का काम करूंगा।मामा कंस के बुलाने पर कृष्ण व बलराम मथुरा जाते है तो गोपिकाएं रथ के नीचे आ जाती है।

तब उद्धव ने गोपीकाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाता है।तब कृष्ण गोपीकाओं को समझा बुझाकर मथुरा जाते हैं। जहां प्रभु श्री कृष्ण अपने मामा कंस का वध कर अपने पिता वासुदेव व माता देवकी को जेल से बाहर निकालने का काम करते है।

कथा का रसपान करने वालों में विधायक सुशील सिंह,पूर्व जिपंस व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली, जिपंस अंजनी सिंह, दयाराम यादव, सुनील उपाध्याय, संजय रस्तोगी, आनंद रस्तोगी , दिलीप त्रिशूलिया, बिनोद अग्रहरि, कामता जायसवाल, शिवदयाल गुप्ता ,हरिवंश उपाध्याय, अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, बाल गोविंद रस्तोगी, अखंडानंद तिवारी, अनिल जायसवाल,संतोष कुमार, ओंकार रस्तोगी, जयप्रकाश उपाध्याय,संतोष कुमार, अवधेश रस्तोगी, भोलेनाथ जायसवाल, मुन्नी लाल जायसवाल,रमेश रस्तोगी, सीताराम वर्मा, कल्लू उपाध्याय,शिवजी वर्मा, प्रदीप रस्तोगी, गोपी नाथ जायसवाल,अनिल गुप्ता आदि रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।