UGC के विरोध में सवर्ण समाज का धरना-प्रदर्शन, डीएम को सौंपा पत्रक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

भारत सरकार की ओर से UGC कानून को लेकर प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में सोमवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने चंदौली में धरना-प्रदर्शन किया। विकास भवन के पास से सवर्ण समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “UGC Back Roll” के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने सरकार से UGC से जुड़े प्रस्तावित कानून एवं प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की।

सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव रत्नेश पाठक अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

वहीं क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और राष्ट्र बजरंग दल के जिला अध्यक्ष चन्दन पाड़े व भारतीय हलधर किसान युनियन के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी (बाबा) भारतीय बेरोजगार पार्टी सवर्ण समाज के जिला अध्यक्ष बेद प्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाए और सवर्ण समाज की चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट नजर आए।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।