मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यू सर्किट हाउस, देवांगना में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास की समीक्षा की।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चित्रकूट ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यू सर्किट हाउस, देवांगना में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों, संतों और किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र सहायता देने के निर्देश दिए।

अब तक 35 हजार लंच पैकेट, 4,500 राशन किट और 650 खातों में 50 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शेष राहत किट 48 घंटे में बांटने को कहा।

देवांगना एयरपोर्ट-कर्वी फोरलेन में देरी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी। ठेकेदार दोषी मिलने पर ब्लैकलिस्ट और अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंदाकिनी के अतिक्रमण, पुलों के ऑडिट, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सख्त निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट – सुनील यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।