बिहार से RPSA को बड़ी मजबूती, पत्रकार सुरक्षा की लड़ाई को मिला नया विश्वास

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नई दिल्ली/बिहार

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने की दिशा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग (RPSA) के लिए बिहार से आई जानकारी को एक महत्वपूर्ण एवं उत्साहवर्धक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार राज्य पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा प्रभाग की ओर से पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों की सुरक्षा तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भरोसा दिलाए जाने और पत्रकारों के साथ लापरवाही अथवा अनुचित व्यवहार करने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश की जानकारी ने पत्रकार समाज में नई उम्मीद जगाई है।

RPSA का कहना है। कि यह केवल एक संगठन की उपलब्धि नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार के सम्मान की दिशा में उठता कदम है। जो सच को सामने लाने के लिए जोखिम उठाता है।

इस महत्वपूर्ण पहल का श्रेय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशी कांत राय के निरंतर संघर्ष, मेहनत और पत्रकारों के हित में लगातार उठाई जा रही आवाज को दिया जा रहा है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।

अब समय केवल शिकायत करने का नहीं, संगठित होने का है।

पत्रकार समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल समाचार लिखना नहीं, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए अपने सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना भी है। ऐसे समय में देशभर के पत्रकारों के बीच एकजुटता और मजबूत संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है।

RPSA का संदेश स्पष्ट है। भी किसी एक पत्रकार की आवाज कमजोर नहीं पड़नी चाहिए। यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय, उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार होता है। तो संगठन के माध्यम से उचित स्तर पर उसकी आवाज उठाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

बिहार की पहल, देश के पत्रकारों के लिए संदेश

RPSA पदाधिकारियों का मानना है। कि जिस प्रकार पदाधिकारी और पत्रकार साथी लगातार संगठन के साथ खड़े हो रहे हैं। उससे आने वाले समय में संगठन देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संगठन ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है। कि वे ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और संगठन की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करें।

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया है। कि संगठन के नाम या पद का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न किया जाए और RPSA की प्रतिष्ठा को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर रखा जाए।

देश के हर पत्रकार के नाम भावनात्मक संदेश

आज जरूरत उस पत्रकार की है। जो दूसरे पत्रकार की परेशानी को अपनी परेशानी समझे।
जरूरत उस संगठन की है। जो मुश्किल समय में पत्रकार के साथ खड़ा दिखाई दे।
जरूरत उस एकता की है। जिसमें किसी पत्रकार की आवाज अकेली न रह जाए।

मंजिल दूर जरूर है। लेकिन असंभव नहीं।

जब देशभर के पत्रकार एक मंच पर, एक उद्देश्य के साथ और एक-दूसरे के सम्मान की रक्षा के लिए खड़े होंगे। तब पत्रकारिता की आवाज और अधिक मजबूत होगी।

इसी संकल्प के साथ राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग (RPSA) देशभर के पत्रकार साथियों से संगठन को मजबूत करने और पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान की इस मुहिम में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान करता है।

आइए, एक-दूसरे की ताकत बनें।
आइए, पत्रकारिता के सम्मान की रक्षा करें।
आइए, ऐसी एकता बनाएं कि किसी पत्रकार को अपने अधिकारों की लड़ाई अकेले न लड़नी पड़े।
पत्रकार एकता जिंदाबाद!
RPSA संगठन जिंदाबाद!

सुरेश कुमार शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष सलाहकार
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग (RPSA), नई दिल्ली

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।