गणेश पूजा को लेकर प्रशासन एवं सीआईएसएफ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शक्तिनगर


गणेश पूजा को लेकर बलिया नाला क्षेत्र स्थित विजय कंस्ट्रक्शन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बलिया नाला क्षेत्र एवं आसपास की कंपनियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों एवं पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए।

अधिकारियों एवं आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और प्रशासन के सहयोग से पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी है।

इस दौरान अजीत तिवारी, शिवकुमार सविता (अध्यक्ष), राजू ठाकुर, रितेश शर्मा, राजू यादव सहित बलिया नाला क्षेत्र के समस्त नगरवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों में गणेश पूजा को लेकर काफी उत्साह है और पूजा को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।