कार्यभार संभालते ही एक्शन में दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज, मानस मंदिर रोड पर चला अतिक्रमण अभियान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दुर्गाकुंड चौकी के नवनियुक्त चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही उच्च अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अभियान शुरू कर दिया। शनिवार को उनके नेतृत्व में दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित मानस मंदिर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह एवं पीएससी जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने सड़क और उसके आसपास अवैध रूप से लगाए गए ठेला-खोमचे तथा सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े किए गए वाहनों को हटवाया। इस दौरान सड़क पर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई।

चौकी इंचार्ज ने दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं वाहन चालकों से स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुलिस ने चेतावनी दी कि अभियान लगातार जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क व्यवस्था को लेकर चलाए गए अभियान की सराहना की।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।