स्थायी न्यायालय न्यायालय भवन का निर्माण कार्य अविलंब प्रारम्भ कराया जाए : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सोनभद्र 5 सितंबर 2026

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र की बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई! जिसमें जनपद में स्थायी जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण कार्य को अविलंब प्रारम्भ कराए जाने की पुरजोर मांग की है।

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनपद के गठन के लगभग तीन दशक बीत जाने के बावजूद स्थायी न्यायालय भवन का निर्माण न होना न्यायिक व्यवस्था के साथ-साथ अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए भी गंभीर समस्या का विषय बना हुआ है।

पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र जनपद का सृजन 04 मार्च 1989 को हुआ था। लगभग तीन दशक की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी जनपद को अपना स्थायी एवं सुविधायुक्त जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन उपलब्ध नहीं हो सका है। इसके चलते न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन में अनेक व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं

तथा अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को भी अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। स्थायी न्यायालय भवन के निर्माण हेतु पंचमुखी पहाड़ी,रौप रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में भूमि स्वीकृत हो चुकी है,

लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं हो पाया है। जनपद की विशाल भौगोलिक स्थिति, बड़ी आबादी तथा न्यायिक आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी न्यायालय परिसर का निर्माण अब अत्यंत आवश्यक हो गया है

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि माननीय उच्चाधिकारियों एवं संबंधित सक्षम प्राधिकारी से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण विषय को न्यायहित एवं जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा स्थायी जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराकर उसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, द्वारिका नाथ नागर, आशुतोष देव पांडेय, हरिद्वार एड,सुदेश कुमार, राम गुल्ली यादव, रमन कुमार, चतुर्भुज शर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे !

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।