चहनिया (चंदौली)
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शर्वेश कुशवाहा को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गुरुवार को कैथी गांव में उनके आवास पर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
भाजपा नेता डा.अखिलेश आग्रहरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत व सम्मान करते हुए शिष्य नेतृत्व द्वारा मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी का स्नेह स्वीकार करते हुए अपना स्नेहाशीष एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर निरंतर मजबूत हो रही है। काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा ।
भाजपा नेता डा.अखिलेश अग्रहरी ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, सरल व्यवहार और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्हें काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर रविकांत मौर्य, सूर्यकांत, अजय गुप्ता, विष्णु मोदनवाल, अभिषेक, अखिलेश यादव, सत्यपाल, विजय, दुलारे, रिंकू मिश्रा, दिनेश चौरसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







