36वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन संध्या और झांकी ने मोहा मन,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनांक 04.09.2026भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्ठमी विक्रम सं0 2083 तदनुसार दिन शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाया गया.

वाहिनी रवींद्रालय पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वाहिनी परिवहन शाखा में भव्य पंडाल/ झांकी का निर्माण किया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या की शुरुआत संध्याकालीन डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस )-सेनानायक एवं नीलम पाण्डेय, धर्मपत्नी, सेनानायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

तत्पश्चात सेनानायक द्वारा श्री कृष्ण जी के सुंदर स्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

तत्पश्चात आमंत्रित किए गए भजन गायकों एवं उनकी टीम के कलाकारों एवं पीएसी परिवार के बच्चों द्वारा शानदार,सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसे देख/सुन कर भारी संख्या में उपस्थित जनमानस भावविभोर हो गया.

कार्यक्रम के उपरांत महोदय द्वारा कलाकारों को अंग वस्त्र एवं नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया.

मध्य रात्रि में ठीक 12.00 बजे भगवान श्री कृष्ण लला के जन्म का शुभ अवसर आया. सेनानायक द्वारा झांकी पंडाल में पहुंचकर श्री कृष्ण महाप्रभु का विधिवत पूजन, हवन/आरती की गई.

श्री कृष्ण लला के दर्शन पाकर हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों द्वारा लगाये गये जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. वाहिनी बैंड टीम द्वारा सुंदर भजनों का मधुर वादन किया गया.

भारी संख्या में मौजूद जनता जनार्दन एवं समस्त अधि0/कर्मचारीगण के मध्य चरणामृत एवं प्रसाद वितरण किया गया.

इस पावन अवसर पर प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक, राजेश कुमार -सहायक सेनानायक, कुमार धीरेंद्र नारायण-सहायक सेनानायक, डॉ0 अवरार अहमद -वाहिनी चिकित्साधिकारी, कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर, गौरव त्रिपाठी -RTC प्रभारी, राम सिंह -SQM सहित, BHU के विभिन्न चिकित्सकगण,
आगंतुक अतिथिगण वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण वाहिनी पीएसी परिवार के सदस्य, पत्रकार बंधु एवं भारी संख्या में जनता- जनार्दन उपस्थित रहे..

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।