जमालपुर में 154 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार के 4 तस्कर गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस और आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को 154 अदद पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद शराब After Dark Blue ब्रांड की है, प्रत्येक बोतल 180ml की है। पुलिस के अनुसार चारों अभियुक्त बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और शराब को बिहार ले जाने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. निशांत कुमार पुत्र गोपाल सिंह, निवासी सोनार लेन, राजेन्द्र पथ, कोतवाली गया, बिहार – उम्र 25 वर्ष 2. रोहित कुमार पुत्र रविशंकर सिंह, निवासी कैन्दी, हल्सी, लखीसराय, बिहार – उम्र 29 वर्ष 3. साजन कुमार पुत्र बासुदेव पाल, निवासी सुल्तानपुर, दानापुर, पटना, बिहार – उम्र 24 वर्ष 4. पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी अमरपुरा, नौबतपुर, पटना, बिहार – उम्र 29 वर्ष

इस संबंध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को न्यायालय / जेल भेज दिया गया।t
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय थाना जमालपुर टीम और उप-निरीक्षक मनोज कुमार मय आर.पी.एफ. टीम शामिल रहे।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।