मीरजापुर में पटाखा गोदामों-दुकानों पर चला जांच अभियान, सीओ सदर ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटाखा निर्माण, भंडारण एवं बिक्री स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 05 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दूसरे दिन दिनांक 03.09.2026 से 07.09.2026 तक चल रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र और अग्निशमन अधिकारी मीरजापुर ने प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां के साथ थाना कछवां क्षेत्र में सघन चेकिंग की।

संयुक्त टीम ने मुन्ने बाबू आतिशबाज के गोदाम एवं दुकान सहित अन्य पटाखा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से अनुपालन करने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हर समय उपलब्ध रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आकस्मिक आगजनी या विस्फोट की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। साथ ही बाल श्रम न कराने, बिक्री स्थलों को स्पष्ट रूप से चिन्हित रखने, रिहायशी क्षेत्रों से दूरी के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

सीओ सदर ने चेतावनी दी कि अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री या परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट भोलेनाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।