देवरिया
देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के दो अभियुक्त को दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांचोंपरांत पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश के क्रम में सत्य सामने आने पर दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।
1. सोनू साहनी पुत्र जयप्रकाश उम्र 26 वर्ष
2. पानमती देवी पत्नी जयप्रकाश उम्र 45 वर्ष निवासी गण ग्राम डेहरी, थाना मईल, जनपद देवरिया
वादी मंशी बीन की बहन चांदमती की शादी दिनांक 13.05.2026 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति सोनू साहनी, सास पानमती देवी व ननद अनीता द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और दहेज न मिलने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसी क्रम में चांदमती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई ।







