जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायिक, एसडीएम प्रशासनिक एवं तहसीलदार न्यायालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही, 02 सितंबर 2026

जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा आज जिलाधिकारी न्यायिक, भदोही, उप जिलाधिकारी प्रशासनिक एवं तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पुराने एवं लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि एक माह का विशेष अभियान चलाकर पुराने लंबित वादों की नियमित सुनवाई एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने वादों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण कराया जाए। कोई भी पुराना वाद अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा लंबित वादों की नियमित समीक्षा करें।

उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए नियमित सुनवाई की जाए और अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखा जाए। न्यायालयीय कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सामंजस्य न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायालयीय कार्यों में सहयोग प्रदान करते हुए लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण में सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बेंच के बीच आपसी समझ एवं समन्वय बेहतर होना चाहिए। न्यायालयीय कार्यों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या अथवा कठिनाई उत्पन्न होने पर उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि उसका समय से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित पड़े वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं तथा एक माह के विशेष अभियान के दौरान पुराने वादों के निस्तारण में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि न्यायालयीय कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

रिपोर्ट – फ़ारुख़ जाफ़री

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।