चहनियां चन्दौली।
बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपस्थली रामगढ़ में बाबा कीनाराम के 427वें तीन दिवसीय जन्मोत्सव को लेकर उप जिलाधिकारी आकंाक्षा सिंह ने मातहतों व बाबा कीनाराम मठ के आयोजकों संग बैठक की गयी। जिसमें मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो उसके मद्देनजर चर्चा की गयी। जिसमें मठ के प्रशासक व व्यवस्थापक द्वारा मेले में उत्पन्न होने वाली समस्या को आलाधिकारियों के समक्ष रखा
जिस पर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने समस्यायों से संबंधित विभाग को तत्काल चुस्त व दुरूस्त कार्य कराने की चेतावनी देते हुए कहा कि जन्मोत्सव के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो नही तो जिम्मेदरानो पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। वही प्रखर समाजसेवी सूर्यनाथ सिंह ने बाढ़ सेे जमें हुए पानी की समस्या, कुए पर स्नान, बिजली, पीडब्लूडी, मेडिकल की व्यवस्था के मददेनजर आलाधिकरियों का ध्यान आकृष्ट करवाया।
इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत पैदा करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लूडी जेई, जल निगम, वन विभग पंचायत विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर मेले मे ंउत्पन्न होने वाली समस्याओं विस्तृत चर्चा हुई उसके निदान उपाय व सुझाव पर विचार कर उन्हे सख्त निर्देश दिया मेले में किसी भी प्रकार की समस्याआंे के निदान में लापरवाही क्षम्य नही होगी नही तो जिम्मेदार विभाग पर कार्यवाही तय है।
इस दौरान ग्राम सचिव आन्न्द यादव, कार्यक्रम व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनन्जय सिंह, प्रभु नारायण सिंह लल्ला, सूर्यनाथ सिंह, अशोक सिंह, अरूण सिंह, फग्गू बबा, हेमराज, अरविन्द, शशि, मिथलेश, संतोष पटेल, अमृत, देवदत्त, सुनील, अनिल, बुज्जा पण्डेय अशोक मौर्या, दिनेश सोनकर, मिडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा सहित सैकड़ांे ग्रामीण मौजूद रहे।









Users Today : 23
Users This Year : 24862
Total Users : 37455
Views Today : 53
Total views : 73685