रोहनिया थाना और अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर वृंदावन रोड पर स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर गौरव त्रिपाठी के घर पर चोरी हो गया उन्होंने बताया कि यहां बारिश के बाद से अत्याधिक जलजमानव हो गया है जिसके चलते मेरी पत्नी चुनार स्थित मेरे पैतृक निवास पर ही रह रही हैं और मैं भी कुछ दिनों से यहां नहीं आया था मेरे मोबाइल पर मेरे स्टाफ द्वारा मुझे लगभग 11 बजे सूचना मिली कि मेरे घर पर चोरी हुई है और चोरों ने घर के मेन गेट जो कि लोहे का था उसे किसी चीज से तोड़ कर अंदर घुसे है इस सूचना पर मैं तुरंत अपने हॉस्पिटल आया और जब मैं अपने स्टाफ और अपने परिचितों के साथ अपने घर गया तो देखा कि गेट टूटा है और अंदर जा कर देखा तो सारी आलमारी और बेड को तोड़कर चोरों ने बड़े ही आराम से चोरी की है मेरे घर से चोरों ने 145000 नगद एवं लगभग 3 लाख से ऊपर के सोने आदि के आभूषण चोरी कर ले गए हैं
क्योंकि मेरी पत्नी यहां पर नहीं है इस वजह से गहनों का अंदाज़ अभी ठीक से नहीं लग पाया है परंतु जहां तक मेरा अंदाजा है की कुल लगभग 5 लाख से ऊपर की चोरी मेरे यहां हुई है वहीं जहां एक तरफ वाराणसी पुलिस कमिश्नर दावा करती है की 12 थाने में 112 पुलिस और फैंटम पुलिस रात में दिन में सक्रिय और हमेशा गश्त लगाती रहती है उसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोर अपने काम में सफल हो जा रहे हैं कहीं ना कहीं पुलिस की सफलता इस स्टोरी में दिख रही है क्योंकि अगर लगातार ग्रस्त होता रहे तो चोरों को हौसले कितने बुलंद नहीं हो सकते।







