शहाबगंज
पहाड़पुर-गोविंदपुर मार्ग पर जलभराव और पानी निकासी की समस्या को लेकर किसानों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई शुरू कर दी। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से ह्यूम पाइप में जमा मिट्टी और मलबा हटाकर जलनिकासी का रास्ता साफ कराया गया।
उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रितेश विश्वकर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र की अन्य नालियों और जलनिकासी मार्गों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो।
बताया गया कि किसान विकास मंच की ओर से 31 अगस्त को क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद 1 सितंबर को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। ह्यूम पाइप से मिट्टी और अन्य अवरोध हटाए जाने के बाद पानी की निकासी का रास्ता साफ हो गया।
प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर मौजूद किसानों ने खुशी जताई। किसानों ने बीडीओ दिनेश सिंह और एसडीएम विकास मित्तल के प्रति आभार जताया। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने जिलाधिकारी चंदौली के प्रति भी धन्यवाद जताया।
मौके पर राम अवध सिंह, रजनीकांत सिंह, मंटू सिंह, रिटू सिंह, सर्वेश सिंह, अनिल सिंह, श्रीराम बिंद, ग्राम प्रधान रमेश पासवान, राधे बिंद, सच्चन बिंद, श्याम बिहारी सिंह, मनोहर सिंह, फुंटेर सिंह, टूटू सिंह, कुंदन पांडेय, पप्पू चौहान, सुधारकर पांडेय, गुल्लू सिंह और रामवृक्ष चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।









Users Today : 21
Users This Year : 24860
Total Users : 37453
Views Today : 44
Total views : 73676