अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सपा सरकार बनी तो फिर खुलेंगे 26 हजार बंद स्कूल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को सपा की सरकार बनने पर दोबारा खोला जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में मुख्य रूप से पीडीए समाज के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूलों के बंद होने से गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर पीडीए समाज को उसकी आबादी के अनुपात में हक और प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment