मीरजापुर ।
प्रदेश के दवा कारोबारियों के हितों और अधिकारों को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश (OCDUP) ने मीरजापुर की धरती से अपनी आवाज बुलंद की। बरकछा स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित OCDUP की प्रांतीय बैठक में उत्तर प्रदेश के 58 जनपदों से दवा व्यवसायी प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा।
बैठक में AIOCD के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा OCDUP के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री सुधीर अग्रवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दवा कारोबारियों के सामने लगातार आ रही व्यावहारिक परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया। सरकारी नीतियों एवं नियमों से उत्पन्न कठिनाइयों, दवा कंपनियों से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि दवा व्यापारियों की जायज समस्याओं और मांगों को मजबूती के साथ संबंधित विभागों एवं शासन के समक्ष रखा जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेशभर के दवा व्यापारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाएंगे और संगठन उनके हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। 58 जनपदों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने संगठन की व्यापकता और एकजुटता का संदेश दिया।
प्रांतीय बैठक की मेजबानी कर रही दवा विक्रेता समिति, मीरजापुर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि OCDUP की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे जनपद के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के महामंत्री पंकज केसरी, उपाध्यक्ष रणजीत मौर्य, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव संजय कुमार गुप्ता, उपसचिव बी.पी. सिंह एवं संगठन मंत्री जयप्रकाश सेठ सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के मीडिया समन्वय एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारी एवं व्होलसेल ट्रेड एडवाइजर बृजेश्वर सिंह ने संभाली।
प्रांतीय बैठक के सफल आयोजन पर दवा विक्रेता समिति, मीरजापुर ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे सभी प्रतिनिधियों, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों तथा सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।








Users Today : 13
Users This Year : 24741
Total Users : 37334
Views Today : 19
Total views : 73478