नई बाजार में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल ‘PDA जन पंचायत’ का सफल आयोजन किया गया।

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जनपद चंदौली के विधानसभा 381–सकलडीहा अंतर्गत माँ दुर्गा मन्दिर प्रांगण, नई बाजार में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में एक विशाल ‘PDA जन पंचायत’ का सफल आयोजन किया गया।

इस जन पंचायत में मुख्य रूप से राजभर समाज के साथ-साथ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा।कार्यक्रम की मुख्य बातें एवं बिंदु:

मुख्य अतिथि: पूर्व एमएलसी (समाजवादी पार्टी) माननीय रामजतन राजभर जी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया।

  • विशिष्ट अतिथि: प्रदेश सचिव माननीय लालता प्रसाद बयार जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्थानीय नेतृत्व: सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सत्यनारायण राजभर जी के नेतृत्व एवं संयोजन में इस विशाल जन पंचायत का आयोजन किया गया।

राजभर समाज की भागीदारी: इस पंचायत में राजभर समाज के प्रतिनिधियों (जिनमें केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, साहब राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर सहित कई गणमान्य सदस्य शामिल थे) ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

  • अन्य लोग अमित गुप्ता , नवीन जायसवाल , गुलाब , अनिल चौहान , शशिकांत भारती,कमलेश यादव
  • रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई