सुनील प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राम केवल उम्र करीब 55 वर्ष अपने भतीजे पुरुषोत्तम कुमार के साथ बीएचयू में इलाज के लिए आए हुए थे।
इलाज के बाद सुनील अपने भतीजे के साथ नरिया तक आए, नरिया से टेंपो से उतरकर कहीं चले गए।
उनके परिजन द्वारा काफी तलाश किया गया परंतु नहीं मिले।
सूचना पर सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य मिश्र द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी व सर्विलांस की सहायता से 2 घंटे के अंदर सुनील प्रसाद को ढूंढ कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।
परिजन द्वारा वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 93
Total views : 73424